February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय सेना के वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी,ऑपरेशन के दौरान हुए शहीद,24 मई को होगा अंतिम संस्कार

1 min read
Spread the love

ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, 24 मई को होगा अंतिम संस्कार

अयोध्या।

भारतीय सेना के वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, जो अयोध्या जनपद के मझवा गद्दोपुर गांव के निवासी थे, सिक्किम में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए। उनके शौर्य और बलिदान से न केवल अयोध्या बल्कि समूचा देश गर्वित है।
लेफ्टिनेंट तिवारी का पार्थिव शरीर कल शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। उनका अंतिम संस्कार 24 मई 2025 को जमथरा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों और आमजन से अपील
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अयोध्या धाम के अध्यक्ष प्रकाश पाठक ने समस्त पूर्व सैनिकों, नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *