तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
1 min readथाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा दिनांक 21.05.2025 को देर शाम मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से 22 किलो 50 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया गया है अभियुक्त द्वारा बांदा-फतेहपुर रोड ग्राम मुंगुस स्थित अपने राइस मील के पास खाली पड़ी जमीन पर अवैध गांजे की खेती की जा रही थी ।
बरामदगी-
▪️22 किलो 50 ग्राम अवैध हरा गांजा
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राकेश कुमार पटेल उर्फ शराबी सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह निवासी मुंगुस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0- 106/25 धारा 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- - प्र0नि0 तिन्दवारी श्री सुरेश कुमार सैनी
- उ0नि0 सालिक प्रसाद पाठक
- म0उ0नि0 रोशनी सेंगर
- कां0 मनीष कुमार
- कां0 रोहित कुमार

