February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग में क्षमता वृद्धि के नाम पर हुआ बड़ा खेल, विधुत कर्मी हो रहे मालामाल, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

1 min read
Spread the love


हलियापुर सुल्तानपुर।

विद्युत उपकेंद्र हलियापुर क्षेत्र में बिजली कनेक्शन धारकों के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाये जाने के मामले में विभागीय कर्मचारियों द्वारा लम्बा खेल किया जा रहा है।संज्ञान में आने पर एसडीओ ने जांच कराने की बात कही है।
हलियापुर उपकेन्द्र क्षेत्र के उमरा गाव में महेश व तीन चार लोगों के नलकूप के लिए 25केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था जो अधिक लोड के कारण जल जाता था।जेई ने क्षमता बृद्धि में चार माह पूर्व वहाँ 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया।नियमानुसार 25 वाला विभाग में जमा होकर तब 63 का मिलना था लेकिन इस मामले में ऐसा नही हुआ।जिससे कही न कही जिला मुख्यालय के अधिकारियों की भी मिलीभगत से इनकार नही किया जा सकता।इधर चार माह से दोनो ट्रांसफार्मर लगे रहे।बीते 16 मई की देर शाम उमरा का 25 केवीए वाला ट्रांसफार्मर जेई ने खुलवा लिया व बैटरी रिक्शा पर लदवाकर मेघमऊ भिजवा दिया।जबकि गाँव वालों के पूछने पर बताया कि विभाग में जमा होना है।ये मामला धीरे धीरे फैला तो पता चल रहा है कि मेघमऊ में जिसके यहां लगाया गया उससे सत्तर हजार रुपये जेई ने लिए हैं।सवाल ये है कि चार माह तक अच्छी हालत का ट्रांसफार्मर उमरा में क्यो लगा रहा?क्या किसी उपभोक्ता की खोज हो रही थी।इसी प्रकार कांपा व डोभियारा गॉव के दो मामले हैं जिसमे जेई द्वारा धन उगाही की बात सामने आ रही है।इस संबंध में एसडीओ अरुण कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नियमानुसार पहले वाला जमा होकर तब दूसरा मिलना था।फिलहाल जानकारी करके उचित करवाई की जाएगी।

रिपोर्टर -अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *