व्यापारियों की शीर्ष संस्था कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया टेंडर्स टीम के माध्यम से सेमीनार का आयोजन 25 को
1 min readटैक्सेशन पर सेमिनार 25 को
सतना
देश के व्यापारियों की शीर्ष संस्था कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया टेंडर्स टीम कैट सतना एक बैठक आयोजित कर टैक्सेशन पर (वर्कशॉप) सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
बैठक खेरमाई स्थिति परशुराम सेनेटरी में प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी की अगुवाई में आयोजित
हुई ।
कैट के जिलाध्यक्ष मनोहर वाधवानी व महामंत्री अभिषेक जैन संयुक्त रुप से बताया कि
उपरोक्त कार्यक्रम दिनांक 25.05.25 दिन रविवार को प्रातः 11.30 बजे से स्थानीय सर्किट हाउस स्थित सीए ऐशोशियेन आफिस में होगा।
कार्यक्रम संयोजक सचिन जैन ने बताया कि
उक्त कार्यक्रम सीए ऐशोशियेन के मार्गदर्शन सहयोग से सरकार द्वारा व्यापार में टैक्सेशन के नियमों में बार-बार होने वाले परिवर्तन पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
सेमिनार कार्यक्रम में कपड़ा, किराना, रेडीमेड, ट्रांसपोर्ट, जनरल मर्चैड, गल्ला, सराफा, दवाई, फर्नीचर,उघोग, खाद्य, फुटविअर,इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक ,रंग पेंट, प्लास्टिक,हार्डवेयर, स्टेशनरी, मोबाइल सहित विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रमुख लोग एवं एकाउंटेंट उपस्थित रहेंगे।
टैक्सेशन पर वर्क शॉप पर कार्यक्रम में जीएसटी व इनकमटैक्स में होने वाले परिवर्तन व व्यापारियों के डाउट्स को सतना के वरिष्ठ सीए की बेंच द्वारा क्लीयरेंस किया जायेगा।
बैठक में कैट के चंद्रशेखर अग्रवाल,नरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र साबनानी, राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल, संदीप मगंल,गोविन्द छाबड़िया,महेंद्र जैन अंकुर अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, दीपक वाधवानी,अनूप मंघनानी, अशोक दौलतानी,मनोहर वाधवानी, अभिषेक जैन, सचिन जैन,सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
सभी ने लोगों से टैक्सेशन पर सेमिनार का लाभ उठाने की अपील की है।

