March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने के आरोपी, 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

गोंडा

जनपद के थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित कुमार पालीवाल के नेतृत्व में थाना को0 मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-45/23, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. संदीप निगम, 02. अभिषेक कुमार कश्यप को झिलाही क्रासिंग मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी बदलू पुत्र ठाकुरदीन नि0 अमवा माफी थाना मनकापुर जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना मनकापुर में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विपक्षीगणों द्वारा जमीन बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 18.05.2025 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विवेचना के उपरान्त आरोपी अभियुक्त 01. संदीप निगम, 02. अभिषेक कुमार कश्यप को झिलाही क्रासिंग मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. संदीप निगम पुत्र हरिहर नारायण निवासी म०नं०- 288/125 आर्यनगर थाना नाका जनपद लखनऊ।
  2. अभिषेक कुमार कश्यप पुत्र विजय कुमार कश्यप निवासी रिंग रोड फरीदनगर थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-45/23, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

  1. उ0नि0 पिन्टू यादव ।
  2. हे0का0 सुरेश कुमार गुप्ता ।
  3. का0 दुर्गेश चौधरी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *