February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रथम बार राज्य स्तरीय शोध-परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

एस.सी.ई.आर.टी, उत्तर प्रदेश द्वारा श्री गणेश कुमार, निदेशक, एस. सी. ई. आर. टी. उ. प्र. के निर्देशन में प्रथम बार राज्य स्तरीय शोध-परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 14 मई 2025 को डॉ पवन कुमार, संयुक्त निदेशक, एस.सी.ई.आर.टी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस आयोजन के तीसरे दिन अर्थात 16 मई 2025 को मुझे भी अपने शोध कार्य को प्रस्तुत करने का मौका मिला! निदेशक सर श्री गणेश कुमार जी, संयुक्त निदेशक महोदय डॉo पवन सचान जी द्वारा मेरे शोध कार्य की सराहना की गयी! निदेशक सर ने शोध कार्य के माध्यम से स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया! विभिन्न जिलों के 23 प्रवक्तागणों ने इस शोध परिचर्चा में प्रतिभाग किया! इस दौरान श्रीमती दीपा तिवारी, उप निदेशक, एस.सी.ई.आर.टी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और शोधकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.
एन.सी.ई.आर.टी की विषय विशे़ँषज्ञ डॉ. ऋतू चंद्रा और गोरखपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ प्रोफेसर गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से सम्मेलन को गौरवान्वित करते हुए शोधार्थियों को मूल्यवान सुझाव प्रदान किए। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. गुंजन रौतेला, प्रवक्ता (शोध) एस.सी.ई.आर.टी द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में बाँदा डायट के प्रवक्ता साथी डॉo रवि कुमार चौरसिया जी भी अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *