February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बांदा जनपद के थाना मटौंध पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.05.2025 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गौरतलब हो कि थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम लोहरा के रहने वाले देवीदीन द्वारा दिनांक 01.04.2025 को थाना मटौन्ध पर सूचना दी कि दिनांक 31.03/01.04.2025 की रात्रि को उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना मटौन्ध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 13.05.2025 को थाना मटौन्ध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आलमखोड के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे बरामद हुए है ।
बरामदगी-
▪️चोरी के एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ
▪️03 हजार रुपये (चोरी के पीली धातु की जंजीर बिक्री से प्राप्त)
▪️02 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️02 जिदां कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. ओमप्रकाश शुक्ला पुत्र मातादीन शुक्ला निवासी कितपुरा थाना चंदला जनपद छत्तरपुर(म0प्र0) ।
  2. हरेन्दा रैकवार पुत्र जागेश्वर रैकवार निवासी घटरा थाना गौरिहार जनपद छत्तरपुर (म0प्र0) ।
  3. प्रीतम सिहं उर्फ राहुल सिहं पुत्र राजकुमार सिहं निवासी घटरा थाना गौरिहार जिला छत्तरपुर (म0प्र0) ।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
  4. थानाध्यक्ष मटौंध श्री संदीप कुमार सिंह
  5. उ0नि0 संतोष कुमार सरोज
  6. उ0नि0 भवानी सिहं
  7. का0 पुष्पेन्द्र
  8. का0 अजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *