February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षत्रिय विकास समिति बाॅंदा ने मातृ दिवस के अवसर पर ग्यारहवें जादौन चौहान क्षत्रिय कन्या विवाह यज्ञ समारोह का किया आयोजन

1 min read
Spread the love

बाॅंदा

कि ये ऊॅंचाई सच्ची है ,
ना यह आधार सच्चा है।
न कोई चीज है सच्ची,
ना ये संसार सच्चा है।।
मगर धरती से अम्बर तक,
कहते हैं लोग सभी।
दुनिया में कोई सच्चा है,
तो माॅं का प्यार सच्चा है।।

बाॅंदा शहर के एक निजी बारातघर में क्षत्रिय विकास समिति बाॅंदा द्वारा मातृ दिवस के सुअवसर पर ग्यारहवें जादौन चौहान क्षत्रिय कन्या विवाह यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छ: जोड़ी वर वधू वैदिक रीति से हजारों लोगों के मध्य मंत्रोच्चारण के साथ जीवन साथी बन गये।
इस अवसर पर मातृ दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक उन्नयन के लिये वक्ताओं ने अपने सार्थक सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का सफल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन तथा रंजना सिंह जादौन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक युवराज सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह परिहार (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा) , विशिष्ट अतिथि जगराम सिंह चौहान (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), सबल सिंह (पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी) , समीर सिंह (मंडल अध्यक्ष किसान संगठन), स्वर्ण सिंह सोनू (ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द), अरविन्द सिंह दिखित, लवलेश सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), सुरेन्द्र सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य इचौली), डा० जगरुप सिंह परिहार, एस के सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह तथा अरिमर्दन सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में डा० सुरेन्द्र सिंह जादौन (अध्यक्ष क्षत्रिय विकास समिति), हरिशरण सिंह (सचिव क्षत्रिय विकास समिति), डा० देवी सिंह, मनरुप सिंह, जगमोहन सिंह (पूर्व प्रधान अरबई ), देवीदयाल सिंह (प्रधान दुरेड़ी), सुशील सिंह, शान सिंह, राजेन्द्र कुमार सोनी (गायत्री परिवार), नीलम सिंह,सुमन सिंह, शशि सिंह, ममता सिंह आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर वर तथा वधुओं को डा० सुरेन्द्र सिंह तथा हरिशरण सिंह ने उपहार भी भेंट किये। मार्गदर्शक तथा सलाहकार पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *