पैलानी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
1 min readऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में दिनांक 12.05.2025 को थाना पैलानी पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना पैलानी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम अलोना में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती की जा रही है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम अलोना में मौके पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मौके से 42.8 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया गया है ।
बरामदगी-
▪️42.8 किलोग्राम अवैध हरा गांजा
▪️700 ग्राम अवैध सूखा गांजा
गिरफ्तार अभियुक्त-
- धनीराम वर्मा उर्फ छोटे वर्मा नि0 अलोना थाना पैलानी जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0- 107/25 धारा 8/20/20(a) एनडीपीएस एक्ट थाना पैलानी जनपद बांदा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- - प्र0नि0 पैलानी सुखराम सिंह
- हे0कां0 महेश्वर त्रिपाठी
- कां0 प्रवेश पटेल
- कां0 जितेन्द्र कुमार
- म0कां0 रितु तिवारी

