February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध मिट्टी खनन का मामला, मिट्टी लोड़कर तेज रफ्तार में जा रहा डंफर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए राशन की दुकान में जा घुसा

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। कोतवाली इनायत नगर के चिखड़ी हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित गोकुला में पिछले तीन दिनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है।

बीती रात करीब 3 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए राशन की दुकान में जा घुसा। दुकान के मालिक धर्मचंद अग्रहरि ने बताया कि डंपर के टकराने से जोरदार आवाज हुई। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक डंपर मदन सेन यादव का है। डंपर पर न तो कोई नंबर प्लेट लगी है और न ही कोई नंबर अंकित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस विभाग व खनन विभाग बना मूकदर्शक माफियाओं के हौसले बुलंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *