February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का हो सार्वजनिक अवकाश :- अखिलेश यादव

1 min read
Spread the love

लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप की जयंती पर भाजपा सरकार के एक दिन की जगह पर दो दिनों की छुट्टी की‌ मांग की।साथ ही वादा किया कि सपा की सरकार बनेगी तो लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने और उनकी तलवार सोने की बनवाई जाएगी।

महाराणा प्रताप की जयंती शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश सपा के कार्यालय पर मनाई गई।इस दौरान अखिलेश यादव सिर पर पगड़ी पहने नजर आए और महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।अखिलेश ने कहा कि महाराणा प्रताप हमेशा हमें प्रेरणा देते हैं,हमारे समाज को त्याग, बलिदान, वीरता और शौर्य का सबसे ज्यादा महाराणा प्रताप से प्रेरणा मिलती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में महापुरुषों को नहीं लाना चाहिए और न ही किसी दल को इसका लाभ उठाना चाहिए।महाराणा प्रताप किसी एक जाति के नहीं है,बल्कि सभी के हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में न कभी नौकरी रही और न कारोबार,इसलिए सैकड़ों वर्षों से लग रहे मेलों का विरोध कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *