उपजिलाधिकारी द्वारा आढ़तियों की दूकानों का किया गया औचक निरीक्षण, क्षेत्र में आढ़तियों के बीच अफरातफरी का माहौल
1 min readउपजिलाधिकारी कादीपुर द्वारा आढ़तियों की दूकानों का किया गया औचक निरीक्षण, क्षेत्र में आढ़तियों के बीच अफरातफरी का माहौल।
सुलतानपुर
जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कादीपुर क्षेत्र में गेहूं के बड़े स्टाक होल्डर एवं प्रोसेसर के द्वारा क्रय किए गए गेहूं के सत्यापन क्रम में आज कादीपुर उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी,मंडी निरीक्षक, मंडी सचिव व विपणन अधिकारी,नायब तहसीलदार दोस्तपुर व पुलिस टीम के साथ पौधनरामपुर राहुल एग्रो इंडस्ट्रीज पलिया गोलपुर, नवीन ट्रेडिंग कंपनी के यहां औचक निरीक्षण किया।दोनों फर्मों में स्टाक में कमी पाई जाने के कारण राहुल एग्रो इंडस्ट्रीज और नवीन ट्रेडिंग कंपनी पर उप जिलाधिकारी ने मण्डी निरीक्षक को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों पर विभाग द्वारा शमनशुल्क अधिरोपित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए हैं जल्दी इन लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा की सभी आढ़तियों को नियम अनुसार खरीद और बिक्री के निर्देश दिए गए हैं। सभी आढ़ती नियम संगत कार्य करें यदि कहीं कोई गड़बड़ी करते हैं तो दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

