February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निर्दोष ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं, फर्जी मुकदमों में ब्राह्मण युवाओं को फंसाया जा रहा है, पुलिस-प्रशासन सत्ता के इशारे पर उत्पीड़न कर रही है :- अखिलेश यादव

1 min read
Spread the love

लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्गों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज भी सत्ता प्रायोजित दमन का शिकार बन चुका है। उत्तर प्रदेश में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि निर्दोष ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं, फर्जी मुकदमों में ब्राह्मण युवाओं को फंसाया जा रहा है, और पुलिस-प्रशासन सत्ता के इशारे पर उत्पीड़न का औजार बन चुका है।

पूर्व मंत्री व ब्राह्मण समाज की शान रहे स्व. पंडित हरिशंकर तिवारी जी के परिवार को द्वेषभाव से निशाना बनाना, इस सरकार की मानसिकता को साफ उजागर करता है। यह सरकार न केवल न्याय से भाग रही है, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से ब्राह्मण समाज की आवाज को दबाने में लगी है।

ऐसे दमनकारी माहौल में कल ब्राह्मण समाज के पीड़ित परिजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुँचे और मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से मिले, तो उन्होंने अपने दुख-दर्द, अन्याय और पीड़ा को साझा किया। जिन परिवारों ने अपने सगे-संबंधी खो दिए, न्याय की आस में दर-दर भटके और बदले में सत्ता से केवल अपमान और अनदेखी पाई – उन्होंने पूरी सच्चाई सामने रखी।

मा. श्री अखिलेश यादव जी ने स्पष्ट कहा – “हम हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। यह लड़ाई केवल किसी एक परिवार या समाज की नहीं, बल्कि न्याय बनाम अन्याय की है। समाजवादी पार्टी हर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाएगी और ब्राह्मणों को न्याय दिलाकर ही दम लेगी।”

भाजपा सरकार को यह याद रखना होगा –
ब्राह्मण समाज कोई कमज़ोर कड़ी नहीं, बल्कि प्रदेश की नीति और चेतना की रीढ़ है।
2027 में यही ब्राह्मण समाज, पीडीए वर्ग के साथ मिलकर इस अत्याचारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा और लोकतंत्र को उसकी असली पहचान वापस दिलाएगा।

आज कार्यालय में उपस्थित समस्त ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने एक स्वर में संकल्प लिया –
2027 में समाजवादी पार्टी के मा. श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और प्रदेश को न्याय, सम्मान व सुरक्षा की राह पर लाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार।

समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद
श्री अखिलेश यादव जिन्दाबाद
ब्राह्मण -पीडीए एकता जिन्दाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *