February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क के गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाया सवाल घटिया क्वालिटी की सड़क निर्माण पर आम जनमानस ने उठाया सवाल

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

खुदा ने नियामत दे रखी है तुम भी चखो मैं भी चखूँ

सड़क के गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाया सवाल घटिया क्वालिटी की सड़क निर्माण पर आम जनमानस सुलतानपुर

जनपद के सुलतानपुर लखनऊ नेशनल हाईवे अलीगंज बाजार के निकट से निकल कर ऊँचगांव मुड़ियापुर संपर्क मार्ग, जिसकी लंबाई लगभग 5:50 किलोमीटर है स्थानीय लोगों की मांग पर बहुत दिनों से खराब सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई थी! जिसकी मांग स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा था, लोक निर्माण विभाग द्वारा यह सड़क बनाई गई है जिसका स्पेशल रिपेयर के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर किया जा रहा है अच्छा खासा बजट होने के बावजूद भी सड़क को काम चलाऊ बनाया जा रहा है!सड़क पर जगह-जगह गिट्टी दिखाई पड़ रही है सड़क की गुणवत्ता खराब होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है!स्थानीय निवासी व मानवाधिकार सुरक्षा परिषद तहसील सदर सुल्तानपुर अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता विहीन सड़क बनने से सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है सड़क चंद दिनों में फिर जर्जर एवं गड्ढा युक्त हो जाएगी!सड़क पर अच्छा बजट आया हुआ है मगर कार्यदाई संस्था सड़क पर लीपा पोती कर काम चलाऊ सड़क बना रही है एवं उन्होंने कहा कि यदि सड़क को सही ढंग से नहीं बनाया गया तो आगे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा!स्थानीय निवासी नूर बाबू,, अंसार अहमद बजरंग नारायण दुबे,राकेश दुबे, कान्हा यादव, कासिम हुसैन, डॉ रामगुलाम, प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रकाश द्विवेदी, रियासत अली, अशोक दुबे, सागर विश्वकर्मा, पिंटू दुबे शिव बहादुर यादव जगन्नाथ करी राम लखन सिंह, होली सिंह सुरजन सिंह आदि लोगों ने सड़क के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने की मांग की है!

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *