February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक की टीम के द्वारा कपड़े,किताबें, जूते चप्पलों आदि का ग्राम गोविन्दपुर में किया वितरण

1 min read
Spread the love

बाँदा

रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज,मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान राधे पाल ग्राम गोविन्दपुर ब्लॉक महुआ तहसील नरैनी जनपद बांदा की उपस्थित में शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स आदि का वितरण जरूरतमंदों ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को नशामुक्ति,जल संरक्षण तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के उपाध्यक्ष मुईनुद्दीन फ़ारूक़ी और सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि पाकर ग्राम वासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,अलीम अहमद खान शाखा प्रमुख मर्दन नाका,अलीमुद्दीन आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *