इसौली सपा विधायक ने संविदा कर्मचारियों की मांग का किया समर्थन
1 min readविकसित भारत का ख्वाब संविदा कर्मियों द्वारा पूरा होगा–मो ताहिर खान विधायक
सुल्तानपुर

इसौली विधायक मो०ताहिर खान ने कहा कि विकसित भारत का ख्वाब इन्हीं हमारे संविदा कर्मियों द्वारा पूरा होगा। चौबीसों घंटे काम करने वाले संविदा कर्मियों को उत्तर प्रदेश सरकार शत प्रतिशत काम पर रखें, प्रदेश सरकार इन संविदा कर्मियों का मानदेय 10500 से बढ़ाकर कम से कम 25000करे। जिससे इनके भी परिवार का अच्छे से भरण-पोषण हो सके। उन्होंने आगे कहा कि बीते चार दिन से धरने पर बैठे संविदा कर्मियों की मांग को प्रदेश सरकार को मान लेना चाहिए। क्षेत्र में आम जनमानस परेशान हो रहा है। सरकार का कार्य मांगों को पूरा करना है न कि लोगों को सड़क पर उतरने पर मजबूर करना है। विधायक ने सरकार से संविदा कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की बात कही।
