February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उप जिलाधिकारी के आदेश को नहीं मानते लेखपाल दिव्यांग पीड़ित परेशान

1 min read
Spread the love

अयोध्या
बीकापुर के बसंतपुर गांडई दिव्यांग ज्ञान दीप यादव के बाउंड्री के अंदर पड़ोसी ने छप्पर रखकर अवैध कब्जा होने की शिकायत उपजिलाधिकारी बीकापुर से हुई तो तत्काल एसडीएम ने हल्का लेखपाल राजेश श्रीवास्तव को छप्पर हटाते हुए घटना स्थल पर जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया है, लेकिन लेखपाल की मनमानी इस कदर है हे वह साहब के आदेश के बाद आज तक नहीं पहुंचा, दिव्यांग शनिवार को पुनः एसडीएम के सामने पेश हुआ है।
लेखपाल पर उपजिलाधिकारी के आदेश का असर क्यों नहीं हो रहा है? बीकापुर में कई लेखपाल जो दूसरा कार्य जैसे बीमा, प्रापर्टी डीलिंग आदि करते है वह काफी दबंग बन गए है, उन पर अधिकारियों के निर्देश का असर नहीं होने से आम जनता परेशान होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *