अवैध कच्ची शराब के खिलाफ,आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लहन किया नष्ट
1 min readसुलतानपुर

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम हलियापुर में बड़ी कार्रवाई की। बल्दीराय तहसील की आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई,जबकि मौके पर 250 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।कार्रवाई के दौरान दो मुकदमे आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दर्ज किए गए। इनमें से एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना हलियापुर में धारा 60(1) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ईंट भट्ठों और कबाड़ की दुकानों की गहन चेकिंग की गई। ईंट भट्ठा मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए कि उनके यहां किसी भी प्रकार की अवैध शराब का निर्माण न हो,अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।टीम ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकती है। साथ ही, देशी शराब, विदेशी मदिरा और बीयर की दुकानों का निरीक्षण भी किया गया। दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन करते हुए बोतलों पर लगे QR कोड की जांच की गई,लेकिन किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं पाई गई।इस अभियान में आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव के साथ प्रधान आबकारी सिपाही विष्णु दीक्षित, आबकारी सिपाही विशाल कुमार तथा वाहन चालक कलीम भी शामिल रहे।
