लेखपालों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी लेखपालों को दिया प्रशिक्षण
1 min readउरई जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नव नियुक्त 67 लेखपालों को भूमि की श्रेणी, पट्टा आवंटन प्रक्रिया , भूमी प्रबन्धक समिति की बैठक , ग्राम सभा की संपत्तियों के प्रबंधन एवं अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अपनाई जाने वाली प्रक्रिया आदि विषयों पर विधिवत नियम एवं प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लेखपालों को राजस्व विभाग सरकारी भूमि के प्रबंधन एवं उनकी जिम्मेदारियों का विस्तार से उल्लेख किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपालों की भूमि विवादों के समाधान, पट्टा कृषि ,आवास ,मत्स्य, बृक्षारूपण एवं कुम्हारी कला पट्टा के आवंटन के संबंध में नियम बताए हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया ।उन्होंने भू-लेख नियमावली, राजस्व संहिता, और धारा 67(5) जैसे विषयों की गहन जानकारी से भी सभी लेखपालों को परीचित कराया । लेखपालों को संबोधित कर यह कहा गया की उन्होंने कहा, “सरकारी सेवा को केवल नौकरी न समझें, बल्कि इसे जनसेवा का माध्यम मानें।” साथ ही लेखपालों को पट्टा आवंटन प्रक्रिया को ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण सत्र में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पाण्डेय सहित सभी नव नियुक्त लेखपाल उपस्थित रहे।
