February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक संपन्न

1 min read
Spread the love

बांदा

पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में झांसी एवं चित्रकूटधाम मंडल के पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मंत्री पंचायती राज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में गुणवत्ता के साथ शौचालय निर्माण कार्य एवं अन्य कार्यों को पूर्ण कराया जाए। उन्होंने झांसी मंडल में जिला पंचायत में उपलब्ध धनराशि से कार्यों को शीघ्र कराए जाने तथा ललितपुर एवं झांसी में निर्माण आधीन बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ललितपुर में जिला पंचायत की दुकानों के प्रकरण के संबंध में जांच किए जाने के लिए दिए। उन्होंने मंडल के सभी जनपदों में शौचालय से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की ग्राम में चौपाल आयोजित किए जाने तथा चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठ के उपरांत श्रीमती मंजू देवी के पति श्री राम नारायण की मृत्यु हो जाने पर सरकारी सेवा में मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त किए जाने हेतु चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
पंचायती राज्य मंत्री ने राजभर ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से ग्रामों में विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवनों को 15 दिनों में निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने की निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्यों के सत्यापन कराए जाने के साथ जिन सचिवों द्वारा कार्यों को ठीक प्रकार से संपादित नहीं कराया जा रहा है उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
सामुदायिक शौचालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
मॉडल गांव में आरआरसी सेंटर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण हेतु छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाए जाने हेतु विद्यालयों से तत्काल सूची प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत द्वारा निर्माण किए गए प्रवेश द्वार की सूची उपलब्ध कराए जाने तथा हाई मास्क लाइट एवं एलइडी लाइट संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हर जिले में एक गोवर्धन प्लांट बनाए जाने तथा जिला पंचायत की आय को बढ़ाने के लिए वसूली किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य सहित उपनिदेशक पंचायती राज, जिला पंचायत के मुख्य नगर अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *