February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिजली गुल गर्मी फुल उपभोक्ता परेशान, अधिकारी मस्त

1 min read
Spread the love

जामताली शुक्लान गांव में 16 घंटे से बिजली बाधित

प्रतापगढ़।

जिले के रानीगंज पांडेतारा पावर हाउस की स्थित काफी अच्छी नहीं है। यहां पर लाइनमैन निरंकुश व बेलगाम हो चुके हैं। जेई का कहीं अता पत्ता नहीं रहता है। बता दें कि जामताली शुक्लान गांव में बुधवार को दोपहर 2 बजे पोल से फ्यूज उड़ गया। इसकी सूचना पावर हाउस पाण्डेतारा पर दे दी गई, लेकिन अभी तक कोई भी लाइन मेन ठीक करने नहीं आया। इस संबंध में जब बीती शाम को शेषई लाइन मेन को फोन किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जेई फोन नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में डीएम व अधिशाषी अभियंता समेत सभी विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन लाइन सुबह तक ठीक नहीं हो सकी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली विभाग की स्थिति कितनी अच्छी है। यही नहीं जिले के विभागीय आला अधिकारी भी गहरी निद्रा में मूकदर्शक की मुद्रा में हैं। उनका उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई वास्ता नहीं है। शाम होते ही अधिकारी से लेकर लाइन मेन सभी का मोबाइल फोन या तो स्विच ऑफ होता है, या उठता नहीं है।गर्मी में उपभोक्ता परेशान होने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र लाइन ठीक कराने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *