February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आग ने नौ दलित परिवारों के घरों को लिया अपनी चपेट में,कई लाख का नुक़सान पीड़ित परिवार परेशान

1 min read
Spread the love

भीषण अग्निकांड से 9 दलित परिवारों के घर तबाह

12 बकरियां जलीं, गेहूं-भूसा राख; गैस सिलेंडर फटने से आग और भड़की

अमानीगंज अयोध्या

अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील स्थित इनायत नगर थाना क्षेत्र के गुरौली फत्ते सिंह पूरे बइसिंग गांव में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग ने नौ दलित परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पन्नालाल की 12 बकरियां और पूरा घर जल गया। नवादीन का घर भी पूरी तरह से जल गया। सुरेश, सुनील, ईश्वर राम, आशाराम, सहज राम, प्रवेश, राम बहादुर और प्रदीप कुमार के घर भी आग की चपेट में आ गए। सभी का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राजेंद्र सिंह का तीन बीघा और इंद्रदेव सिंह का चार बीघा गेहूं व भूसा भी जल गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुरेश के घर में रखा गैस सिलेंडर गर्म होकर फट गया। इससे आग और भी भयानक हो गई। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार और थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल तरुण मिश्रा जल्द ही नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *