लक्ष्मी मार्केट स्थित भूसा गोदाम में बीती रात लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू
1 min read
सिंगरौली

जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी लक्ष्मी मार्केट स्थित लक्ष्मण गुप्ता के भूसा गोदाम में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लग गई है। जहां धू-धूकर भूसा से भरा गोदाम जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके से सीआईएसएफ का फायर बिग्रेड व पुलिस पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
जयंत पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी मार्केट में लक्ष्मण गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। लक्ष्मण गुप्ता का पूरा मकान जलकर हुआ खाक। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने आग बुझाने का किया प्रयास, उससे पहले घर में रखा सामान घर समेत सब जलकर खाक हो गया। वही घटना के बाद लक्ष्मण गुप्ता का रो-रो के है बुरा हाल। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब तीन सौ कुंतल भूसा रखा हुआ था।
