परिजन मान चुके मृतक,बीस बर्ष बाद युवक पहुंचा गांव लोगों में खुशी का माहौल
1 min readबीस वर्षों बाद घर लौटा गायब हुआ युवक
परिजन मान चुके थे मृतक
अयोध्या

मंडल क्षेत्र के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे वेलंभी मजरे हलियापुर में लगभग बीस वर्षों से
गायब हुआ एक युवक रविवार को अचानक घर पहुंचा जिसे देख परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गई। जानकारी के अनुसार बीस वर्ष पहले बचपन से ही गुजरात के सुरत शहर में अपने भाई धर्म राज यादव के साथ नौकरी कर रहे रिंकू यादव पुत्र सियाराम यादव बीस वर्ष पहले सुरत से घर आये थे कि इसी बीच किसी बात को लेकर घर से निकले और गायब हो गये बीस साल बाद जब वह रविवार को घर पहुंचे तो गांव व परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लोगों की आंखें नम हो गई।
वहीं बात करने पर रिंकू यादव ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड के नैनीताल में कहीं किसी के घर पर रखा गया था।
जहां उन्हें हमेशा अपने घर की याद आती थी मगर वहां से नहीं आ पा रहे थे उनके अनुसार उन्होंने घर पहुंचने
की आश ही खो दी थी और यहां परिवार वालों ने भी उन्हें मृतक मान
उनकी आने की उम्मीद छोड़ दिया था। रिंकू यादव बताते हैं कि किसी तरह वहां से वह बाहर निकले और सड़क पर इधर-उधर टहल रहे थे कि वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें लखनऊ की बस पर लखनऊ के लिए भेज दिया और वह पांच दिन पहले लखनऊ पहुंचे जहां उनके पास
पैसे न होने से उन्होंने लखनऊ से हलियापुर तक की दूरी पांच दिन पैदल चलकर पूरी की 6
ठवें दिन सुबह जब वह हलियापुर के बाबागंज चौराहे पर पहुंचे तो वहां सब बदल चुका था जिसे देख उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो वहीं चौराहे पर निवासी
अनिल सिंह को उन्होंने पहचाना तब
उन्हें लगा की वह घर पहुंच गये है।
उनके पहुंचने की खबर सुनकर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं रिंकू यादव के पिता कहते हैं कि
उन्होंने पुत्र रिंकू यादव के मिलने की उम्मीद खो दी थी ईश्वर की कृपा है जो मेरा पुत्र बीस साल बाद उनके पास लौट आया है। बता दें कि रिंकू यादव दो भाई थे जिनमें इनके गायब होने के कुछ वर्षों बाद इनके भाई धर्म राज यादव की मौत हो चुकी है परिवार में पिता सियाराम, तथा धर्मराज यादव के पुत्र पुत्री तथा पत्नी
मौजूद हैं उन लोगों का कहना है कि चाचा के आ जाने से हमारे परिवार में ईश्वर की कृपा से वर्षों बाद खोई खुशियां लौट आई है।
रिपोर्टर – अखिलेश सिंह
