February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी को सौपा शिकायती पत्र

1 min read
Spread the love

उरई जालौन

कोतवाली में तैनात दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी विनय गौतम पुत्र शत्रुघन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि 16 अप्रैल की रात्रि 8 बजे जालौन कोतवाली पुलिस ने मुझे व मेरे साथी राजीव, सत्यम, प्रियांशु, विनय गौतम, उमेश, मुकेश, रवि आदि लोगों को बेबजह जालौन थाने में तैनात दरोगा के. पी. यादव व दरोगा निसार अहमद ने पकड़ लिया और थाने ले जाकर हम सभी लोगों को लोकअप में बंद कर दिया तथा रात्रि करीब 01 बजे बारी-बारी से हम लोगों एक कमरें ले जाया गया जहां पर निसार अहमद दरोगा के द्वारा लात-घूसों व बेल्टों से मारा पीटा गया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तुम लोग बहुत अम्बेडकर-अम्बेडकर करते हो तुम्हें सबक सिखा लेगें और जिस दिन सपा सरकार आयी उस दिन तुम लोगों सबक सिखा देगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *