पुलिस की सह पर बिक रहे गांजे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद महिलाओं ने लगाया आरोप
1 min readउन्नाव

जनपद में स्थानीय चौकी पुलिस की सह पर बिक रहे गांजे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,गांजा व्यापारी से लेकर इलाकाई लोग हुए घायल,पुलिस अगर पहले ही कार्यवाही करती तो शायद न होता बवाल
जिला प्रशासन से लेकर आम जनमानस को एक बार यह दो मिनट का वीडियो देखना चाहिए कि किस तरह एक गांजा व्यापार करने वाले परिवार का आतंक संपूर्ण इलाके में व्याप्त है।उस गांजा व्यापार करने वाले परिवार ने कई लोगों को लहूलुहान किया है और जब कोई शिकायत करने पुलिस में जाता तो उनकी शिकायत लिखी नहीं जाती थी कारण स्थानीय चौकी पुलिस इस परिवार की सहायक रहती है जिसके कारण यह परिवार खुले आप गांजा सप्लाई करता रहता है।
गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत बिंदानगर चौकी क्षेत्र की पुलिस के संरक्षण में बेच रहे गांजा व्यापारी परिवार ने पहले तो इलाके के कई घरों को निशाना बना कर उनके परिजनों को घायल करवाया अंततः जब इलाकाई लोगों का सब्र का बांध टूट गया तब गांजा बेचने वाले को इलाकाई लोगों ने घायल कर दिया
खबर उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत बिंदानगर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है जहां क्षेत्र में खुले आम एक परिवार गांजा बेचता है जिसकी सहायक स्थानीय चौकी पुलिस बनी रहती है जिसके चलते इस परिवार पर आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की नतीजन इस गांजा बेचने वाले परिवार का हौसला बुलंद होता गया और यह दबंग परिवार जो भी क्षेत्रीय वाशी इस परिवार के गांजा व्यवसाय को बंद कराने पुलिस से गुहार लगाता पुलिस इस परिवार को पहले ही आगाह कर देती और यह परिवार उस शिकायत कर्ता पर कहर बरपा देता
ऐसा कई दिनों और कई महीनों चलता रहा हाल ही में क्षेत्र की महिलाएं बिंदानगर चौकी प्रभारी और क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों के पास इस गांजा व्यापार करने वालों की दबंगई की शिकायत लेकर थाना कोतवाली गंगाघाट गई थी वहां से चौकी प्रभारी महोदय और क्षेत्रीय पुलिस ने संपूर्ण इलाकाई लोगों को बिना शिकायत दर्ज किए बैरंग वापस कर दिया जिस पर संपूर्ण क्षेत्र पुलिस द्वारा गांजा व्यापार करने वालों पर कोई कार्यवाही न करने को लेकर नाराज था
ऐसा करते हुए महीना भी नहीं बीता था कि इस गांजा व्यापार करने वाले परिवार ने इलाके के कई लोगों को अपना शिकार बना कर घायल किया गया साथ ही घर में पले जर्मन सैफड कुत्ते को भी इलाकाई लोगों पर छोड़ा गया यहां तक पहले कई पुलिस कर्मियों पर भी यह परिवार अपने कुत्ते छोड़ कर उन पुलिस कर्मियों को घायल करवा चुका है।
ऐसा करते हुए दिन पर दिन बीतते चले गए गांजा का व्यापार करने वाले परिवार के घर में व बाहर कई गंजेडी लड़कों का उठना बैठना दिन रात रहता है।जिससे क्षेत्र की महिलाओं बेटियों को छीटा कसी का सामना करना पड़ता था आज भी कुछ ऐसा ही हुआ गांजा व्यापार कर रहे गंजेडियो ने क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों को गांजे के नशे में बदसलूकी कर दी जिस पर क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो उठे,तब गांजे का व्यापार कर रहे परिवार ने क्षेत्रीय लोगों को दौड़ा दौड़ा पीटा अंततः जब घर के सभी मर्द शाम को अपना कार्य कर के घर आए और उनको सारी जानकारी हुई तब गांजा व्यापार कर रहे परिवार और इलाकाई लोगों में बवाल हुआ और दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनमें महिलाएं भी शामिल है।
पूरी कहानी में क्षेत्रीय पुलिस की संपूर्ण गलती है।अगर क्षेत्रीय पुलिस पहले ही इन गांजा व्यापार करने वालों पर शिकंजा कस देती तो शायद आज ये खून खच्चर न होता जब कि रोजाना न्यूज ग्रुपों में बिंदानगर चौकी क्षेत्र कंचन नगर इलाके में गांजा बेचने की खबर प्रकाशित हो रही है। उसके बावजूद स्थानीय चौकी प्रभारी और क्षेत्रीय पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी,,आखिर क्यों
