अधिवक्ता समिति ने रजत जयंती के अवसर पर पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
1 min readसोनभद्र, घोरावल।

तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के रजत जयंती और शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और आशुतोष सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथि बार कौंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष राज बहादुर सिंह को शपथ दिलाई गई। वहीं बार कौंसिल के सदस्य विनोद पाण्डेय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष इनामुलहक अंसारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम संजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय आनंद कुमार सिंह, महासचिव राजेश कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक, संयुक्त सचिव प्रशासन जनार्दन प्रसाद पांडेय, संयुक्त सचिव प्रकाशन राम विजय पाठक, संयुक्त सचिव पुस्तकालय रमाशंकर तिवारी को शपथ दिलाई गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। उक्त समारोह में हरिशंकर सिंह ने 70 हजार रुपए की ला-बुक्स प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिस पर अधिवक्ता गण काफी खुश हुए व इस नेक कार्य की प्रशंसा भी किए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मधुसूदन सिंह, दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह, जय सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, संतोष पाठक, संतोष मिश्रा,प्रयाग दास, राजेंद्र कुमार पाठक, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम किंकर पाठक और संचालन निवर्तमान अध्यक्ष आदि नाथ मिश्र ने किया।
