February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बंदरों का आतंक लोगों में भय का माहोल,ग्रामीण कह रहे त्राहिमाम

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

बंदरों का आतंक लोगों में भय का माहोल,ग्रामीण कह रहे त्राहिमाम जिले की गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरदासपुर , गुप्तारगंज, नीलकंठ का पुरवा, बाबूगंज, निहाल का पुरवा, सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में इन दिनों बंदरों का आतंक है। बंदरों के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है। इसके लिए ग्रामीण दिन-रात पहरेदारी कर रहे हैं, ताकि बंदरों से बचा जा सके। बंदरों ने सालो से आतंक मचा रखा है महिला, पुरुष और बच्चों को अपना शिकार बनाकर घायल कर दे रहे हैं। इन ग्राम सभाओं में बहुत से ग्रामीण बच्चों इनका शिकार हो चुके हैं ग्रामीण भी अपनी तरफ से बंदरों को भगाने की काफी कोशिश कर रहे हैं, मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही है। ग्रामीण प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इन बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाया जाये।इतना ही नहीं बंदर घरों में रखे खाने-पीने के सामान को भी अपना निशाना बना रहे हैं. साथ ही कीमती चीजों को बंदर घरों से उठाकर ले जाते हैं. ग्रामीण इन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, तो वे उन पर हमला कर देते हैं। इतना ही नहीं, इन बंदरों के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने अपनी छतों पर जाना तक बंद कर दिया है। कुछ ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत की गयी है कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है।इसकी सूचना पर विभाग के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। अब यह देखना है कि विभाग वह जिले की जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों को कैसे राहत दे पाएंगे यह अपने आप में एक यक्ष प्रश्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *