मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गरीब दिव्यांग डांसर की मदद की मैजिक डांस अकादमी ने आभार जताया
1 min read
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गरीब दिव्यांग डांसर की 1,000 की मदद की मैजिक डांस अकादमी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया
मुज़फ्फरनगर
पत्रकार ने आज जिला चिकित्सालय में जाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉo सुनील तेवतिया से शिष्टाचार मुलाकात की इस अवसर पर 7 बार गोल्ड मेडल जीत कर दोनों पैरों से खराब गरीब दिव्यांग डांसर सरवन कटारिया को 1000 रुपए की आर्थिक मदद भी की , मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा₹1000 की गरीब दिव्यांग डांसर के लिए मदद किए जाने पर मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी नेशनल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के उत्तर प्रदेश प्रभारी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा की पूरी डांस टीम व श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉo सुनील तेवतिया का आभार व धन्यवाद दिया उल्लेखनीय है कि मैजिक डांस एकेडमी के प्रशिक्षित गरीब दिव्यांग डांसर जो कि 7 गोल्ड मेडल कंपटीशन में जीत चुके हैं सातवा गोल्ड मेडल नेपाल काठमांडू में जीता भारत का नाम नेपाल में रोशन किया मैजिक डांस एकेडमी पर कई दिव्यांग डांसर जो बोल नहीं सकते ,सुन नहीं सकते, चल नहीं सकते,देख नहीं सकते अपनी प्रतिभा का टैलेंट का लोहा विदेशों में भी मनवा चुके हैं डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा अपनी विशेष ट्रेनिंग देते हैं नि: शुल्क ट्रेनिंग देकर विदेश में भी ले जाते हैं जिसके लिए श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था की स्थापना भी की है पत्रकार राकेश अरोरा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया को जानकारी देते हुए बताया कि मैजिक डांस एकेडमी के प्रशिक्षित डांसरो ने श्रीलंका में भारत के लिए ट्रॉफी जीत कर पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाया मुख्य चिकित्सा अधिकारी जल्द ही मैजिक डांस एकेडमी पर आकर अकादमी के प्रशिक्षित डांसरो व दिव्यांग डांसरों को आशीर्वाद देंगे

