शिक्षिका के सेवा निवृत्त सम्मान समारोह में भावुक हुए बच्चे व स्टाफ
1 min read
दूबेपुर/सुलतानपुर

उच्च प्राथमिक विद्यालय धमौर में 17 वर्षों से कार्यरत शिक्षिका कालिंदी सिंह का विदाई समारोह एवं छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान धम्मौर प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ‘सोनू ‘ एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं मांडलिक मंत्री अयोध्या शमीम अहमद ने मां सरस्वती के पूजन अर्चन से शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यक्ष दूबेपुर रमेश तिवारी ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रगति के बारे बताते हुए कहा कि इस विद्यालय में लगभग 11 वर्षों से विभाग द्वारा प्रदत्त एक स्मार्ट क्लास, एक कांस्पचूअल एस्ट्रोनोमी लैब, प्रोजेक्टर, विज्ञान एवं गणित किट एवं आधुनिकतम तकनीक द्वारा शिक्षण कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष कक्षा 8 में कुल 66 छात्र उत्तीर्ण हुए। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को दीवाल घड़ी एवं समस्त छात्रों को रिजल्ट कार्ड, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन कॉपी देकर उनके भविष्य की कामना करते हुए विदा किया गया। विगत 31मार्च, 2025 को अवकाश प्राप्त करने वाली शिक्षिका के कार्य व्यवहार पर समस्त स्टॉफ एवं बच्चों की आंखों में आंसू आ गए, बच्चे बहुत भावुक हो गए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आपका कार्य व्यवहार सराहनीय रहा जो हमेशा याद रहेगा वहीं शमीम अहमद ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता अपितु उसके दायित्व परिवार और समाज के लिए और अधिक बढ़ जाते हैं। संचालन मास्टर ट्रेनर सर्वेश सिंह ने किया। समारोह में 31 मार्च 2025 को सेवा निवृत्त हुए प्राथमिक विद्यालय नूरपुर मामपुर के प्रधानाध्यापक अली अहमद एवं परवर भार के नौरंग खान की भी विदाई की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नोडल, पूर्व बीआरसी बजरंग यादव, नोडल शिक्षक संकुल केडी सिंह, राजेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, मंत्री फिरोज अहमद सुनील सिंह, राकेश सिंह, अवधेश पांडेय, पूर्व प्रधानाध्यापक ऊषा पाण्डेय, साधना श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, वसीम खान, शबनम, सरस्वती, प्रभा महेश तथा राशिद खान, जकी अहमद, रेनू सिंह, मंजू सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ दूबेपुर अध्यक्ष राजीव मिश्रा, मनोज शिव कुमार, कमलेश, पप्पू राम, कुसुम, मुजम्मिल, माया निशांत सिंह, विभा ,फूल चंद यादव, रईस, सहित समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
