वाहन विभाग ने अपंजीकृत एवं अवैध ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध की गई कठोर कार्यवाही
1 min readअपंजीकृत एवं अवैध ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध की गई कठोर कार्यवाही
25 ई रिक्शा का हुआ चालान और 11 ई रिक्शा किए गए निरुद्ध
सुल्तानपुर।

01 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिगं के क्रम में 07 अप्रैल 2025 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नन्द कुमार, के अगुवाई में राम निरजंन टी० आई के साथ संयुक्त रूप से मिलकर जनपद सुलतानपुर के विभिन्न चौराहो, पर ई-रिक्शा के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इसमें लगभग 25 ई-रिक्शा के विरूद्ध बिना लाइसेन्स / अंपजीकृत के ई-रिक्शा का संचालन करते हुए पाए गए जिस पर चालान की कार्यवाही की गयी एवं 11 ई-रिक्शा के विरूद्ध निरूद्ध की कार्यवाही की गयी और सभी वाहन चालको / वाहन स्वामियों से कहा गया कि अपने वाहन से सम्बन्धित सभी प्रपत्र पूर्ण कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन करें। ए आर टी ओ नन्द कुमार ने सभी वाहन चालक/ स्वामियों से अपील की कि सभी अपने वाहन का कागजात और अन्य सभी मानकों को पूरा करने के पश्चात ही वाहन का संचालन कराए अन्यथा की स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी वाहन चालक/ स्वामियों की होगी। सभी को जागरूकता के साथ काम करना चाहिए। परिवार की खुशियों को बरक़रार रखने के लिए मानक के अनुसार सड़क पर संचालन करें।

