February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल व जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से 27 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read
Spread the love

बांदा

आवश्यक सेवाओं के लिए 102 एवं 108 एम्बुलेन्स के अन्तर्गत 27 एम्बुलेंस का आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा ने बताया है कि जनपद बाँदा मे पुरानी एम्बुलेन्स जो पाँच लाख से अधिक चल चुकी है के स्थान पर उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार महानिदेशालय स्तर से जनपद बाँदा हेतु 17 अदद 102 एम्बुलेन्स एवं 16 अदद 108 एम्बुलेन्स आबंटित किया गया है जिसके सापेक्ष 11 अदद 102 एम्बुलेन्स एवं 16 अदद 108 एम्बुलेन्स प्राप्त हुआ है। उक्त प्राप्त नयी एम्बुलेन्स को जी०आई०सी० मैदान मे मण्डलायुक्त चित्रकुटधाम मण्डल एवं जिलाधिकारी बाँदा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमे मुख्य चिकित्साधिकारी बाँदा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बाँदा व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा एम्बुलेन्स जिला प्रभारी अमित कुमार पुष्कल मौजूद रहे। उक्त 102 एवं 108 का संचालन जी०वी० के०ई०एम०आर०आई० संस्था द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी के पर्यवेक्षण मे किया जायेगा। जनपद बाँदा मे नई एम्बुलेन्स मिल जाने से जनमानस को काफी सुविधा मिलेगी तथा आकस्मिकता पर मरीजो को समय से चिकित्सा इकाई पर भेजा जा सकेगा। सभी एम्बुलेन्स आधुनिक चिकित्सा उपकरणो से सुसज्जित है जो आवंटित अपने अपने क्षेत्र मे सेवायें देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *