स्कूल चलो अभियान का आगाज, प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह ने किया शुभारंभ,बोले- हर बच्चा शिक्षा का हकदार
1 min readपी एम श्री कंपोजिट विद्यालय खंडासा में स्कूल चलो अभियान का आगाज, प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह ने किया शुभारंभ,बोले- हर बच्चा शिक्षा का हकदार
अमानीगंज अयोध्या

अयोध्या जिले के शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के अंतर्गत आज दिनांक 03/04/2025 को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खंडासा में प्रवेश उत्सव और ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य *आयोजन प्रधानाध्यापक बजरंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्रधानाध्यापक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा वर्ष 2024-25 की विद्यालय की उपलब्धियां कार्यक्रम में जैसे -राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद से सर्वाधिक 11 बच्चों का चयन, अटल आवासीय *विद्यालय में दो बच्चों का चयन प्राथमिक बालिकाओं का कबड्डी में राज्य चैंपियन होना और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बच्चों का ऐतिहासिक प्रदर्शन शत प्रतिशत परिणाम बच्चों का बेहतर अधिक तर आदि ग्राम पंचायत में विस्तार से अभिभावकों को सारी बातें बताई गई। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अनुरोध किया गया कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन अति शीघ्र पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय खंडासा में करांए जिसे पूरे वर्ष बच्चों का खूब खेलो और खूब पढ़ो का सपना साकार हो सके। इस मौके पर कुछ अभिभावक गढ़ प्रभात फेरी में साथ भी निकले। अभिभावकों के साथ प्रवेश उत्सव और स्कूल चलो अभियान में विजय शंकर तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती पूजा सिंह, रमेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार मौर्य, सुरेश कुमार पटेल, सुशील दुबे, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, त्रिलोकी नाथ, शैलेंद्र कुमार शुक्ला,श्रीमती सुकृति सिंह, श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती मालती मौर्य, श्रीमती श्वेता सिंह, और सूर्यभान यादव माया देवी आदि लोग मौजूद रहे।
