February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टीएन शिक्षण संस्थान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

1 min read
Spread the love

राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा आवश्यक-बख्तियार खान

टीएन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

मिल्कीपुर

रविवार को टी एन शिक्षण संस्थान कुचेरा बाजार में रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा को आवश्यक बताते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़कर हर व्यक्ति कामयाबी की बुलंदी को छू सकता है और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नीरज यादव ने कहा कि टीएन शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में मॉडर्न शिक्षा की अलख जगा रहा है और बच्चों को मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ रहा है।कार्यक्रम में बच्चों ने लोक नृत्य, वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन,सांस्कृतिक कार्यक्रम, मोबाइल एडिक्शन पर नाट्य मंचन और देशभक्ति आधारित डांस का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें कक्षा 8 में सुंदरम,स्नेहा यादव,मोहिनी,कक्षा 7 में अंशी, रोशनी पाल,नैंसी,कक्षा 6 में सुमित यादव,आदित्य,नेहा,कक्षा 5 में अनुष्का यादव,किंजल,आयुषी,कक्षा 4 में पलक यादव,शिवांश,आयांश,कक्षा 3 में शोणिमा,सृष्टि,राज दूबे,कक्षा 2 में करन गुप्ता,अर्षित मौर्या,श्रद्धा यादव, कक्षा 1 में अनुराग,दिलीप,अंजलि को पुरस्कार प्रदान किया गया। वार्षिक उत्सव समारोह में अतिथियों के रूप में बलदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मूलराज यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव,हितलाल यादव,राम बहादुर यादव,हृदय राम यादव,सभाजीत यादव,अजय कुमार यादव,विजय कुमार यादव,सतनाम यादव,डॉ आरके यादव,रामसूरत,दिलीप यादव,स्वामीनाथ यादव,राजीव भट्ट,रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रमुख रूप से शिक्षक जयप्रकाश यादव,सत्यम कौशल, अंकित यादव,बृजेश मिश्रा,आराधना श्रीवास्तव,सविता गौड़,खुशबू,वर्षा प्रजापति,निशा यादव,ममता शर्मा,नेहा मिश्रा,पूजा पांडेय,खुशबू शर्मा,आंचल सिंह,सुप्रिया तिवारी,सादिया बानो आदि का विशेष योगदान रहा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *