50 ग्राम नाजायज मार्फीन के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readअयोध्या

थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
50 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा दिनांक 28.03.2025 को समय 00.30 बजे 50 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ अभियुक्त कौशलेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामसेवक पाण्डेय निवासी ग्राम व पोस्ट अकबरपुर थाना तरबगंज जपनद गोण्डा को गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले हाईवे की सर्विस लेन पर (नया सरयू पुल) से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/25 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभि0 का नाम पता-
1.कौशलेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामसेवक पाण्डेय निवासी ग्राम व पोस्ट अकबरपुर थाना तरबगंज जपनद गोण्डा उम्र करीब 32 वर्ष
बरामदगी–
50 ग्राम नाजायज मारफीन
आपराधिक इतिहास थाना तरबगंज जनपद गोंडा-
1.मु.अ.स. 181/17 धारा 376डी/504/506 भादवि व 3(2)5 एस.सी.एस.टी.एक्ट थाना तरबगं गोंडा
2.मु.अ.स. 221/24 धारा 323/504/506/452 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोंडा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
- प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
- उ0नि0 अनुराग पाठक चौकी प्रभारी नयाघाट को0 अयोध्या जनपद अयोध्या ।
- उ0नि0 अजय कुमार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
- का0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
- आरक्षी पवन कुमार यादव थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
- का0 पवन कुमार पाल थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।