February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तीन दिन से मृत पड़ा गोवंश संचारी रोग फैलने का बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

1 min read
Spread the love

तीन दिन से मृत पड़ा गोवंश संचारी रोग फैलने का बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

मृत गोवंश के शव से आ रही भीषण दुर्गंध, सांस लेना दुश्वार

खण्डासा अमानीगंज।

अयोध्या जनपद के विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र अंतर्गत खांडसा बहादुरगंज संपर्क मार्ग पर मूर्तिहन चौराहे के पास पुराने गन्ना कांटा के सामने विगत तीन दिन पहले एक छुट्टे गोवंश की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद गोवंश का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। गोवंश के मौत के तीन दिन बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शव को नहीं हटाया गया। चील, कौवों, कुत्ता, सियार आदि के द्वारा गोवंश के शव को छत विक्षत किया जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते शव से भारी दुर्गंध उठ रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। शव पर हजारों की संख्या में मक्खियां भिनभिना रही है। जिससे संचारी रोगों के फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा के दूरभाष नंबर 9415192386 पर दी इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही इस मामले में जब मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से जानकारी चाहिए गई तो उनका फोन नहीं उठा। यदि इसी तरह जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही करते रहेंगे तो जल्द ही स्थानीय लोग संचारी रोगों से ग्रसित हो जाएंगे और भीषण दुर्गंध के कारण आस पास बीमारियां फैल जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *