March 30, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री O. P. राजभर व विधायक पूर्व मंत्री विनोद सिंह

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।

चौपाल के जरिए ग्रामीणों से रूबरू हुए, लिया हालचाल,गिनाई सरकार की उपलब्धियां, सुनी समस्या किया निस्तारण।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूरे होने पर यूपी भारत का ग्रोथ इंजन के जनपद स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूबे के पंचायती राज मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों, सुशासन एवं सरकार की योजनाओं व 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम की चर्चा की सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के समक्ष रखी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, बीजेपी नेता कार्यकर्ता और तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह सिरवारा, देनवा , गणेशपुर कैथोली और इसहाक पुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। वहीं योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने की चर्चा करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां लोगों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। गरीब और असहायों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है, तमाम योजनाएं ऐसे लोगों के लिए चलाई गई है , लिहाजा पात्रों को इसका लाभ लेना चाहिए। वहीं भ्रमण के दौरान उन्होंने तमाम लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *