मदीना मस्जिद में मुकम्मल हुई कुरान तरावीह,मुल्क की तरक्की और अमन चैन सुकून की मांगी गई दुआ
1 min readसुल्तानपुर।
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के डिहवा की मदीना मस्जिद में मुकम्मल हुई कुरान तरावीह, मुल्क की तरक्की और अमन चैन सुकून की मांगी गई दुआ। माह- ए- रमज़ान इबादत का महीना रमज़ान शुरू है। खत्म तरावीह पर इमामों का गुलपोशी कर खैरमकदम हुआ। नूरानी माहौल में नमाजियों ने तरावीह खत्म करने के बाद एक-दूसरे से मुसाफा किया और मुबारकबाद दी। रमज़ान की आमद होते ही अल्लाह की इबादत में मोमिन मशगूल हो जाते हैं।
सहरी, इफ्तार, नमाज, तिलावत के साथ ही सभी इबादतगाहों में तरावीह की नमाज भी शुरू हो जाती है। डिहवा की मदीना मस्जिद में 21 दिनों की तरावीह जुमा देर रात खत्म हुई। मस्जिद के मुतवल्ली हाजी गयासुद्दीन व शरीफुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी देख-रेख में तरावीह मुकम्मल कराई। 21 दिनों तक मुसलसल हाफ़िज़ मोहम्मद सुहेल ने तरावीह में कुरआन सुनाया। तरावीह खत्म होने पर नमाजियों ने हाफिज मोहम्मद सुहेल व इमाम जुमा मौलाना हसनैन वारसी को माला पहना कर मुबारकबाद दिया और उनका शुक्रिया अदा किया। उन्हें कपड़े और तोहफे दिए गए। इस दौरान सभी नमाजियों में मिठाई बांटी गई।
इस मौके पर मौलाना इफ्तेखार अशरफी, हाफ़िज़ मोहम्मद नोमान, हाफ़िज़ मोहम्मद आमिर, हाफ़िज़ खालिद, आज़ाद अहमद, मुअज्जिन हाजी साहेब व तमाम नमाजी मौजूद रहे।

