February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण आग लगने से 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर हुए खाक

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली।

द्वारका मोड़ इलाके में सोमवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है,जिसमें भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां,दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।अधिकारी ने बताया कि हमें रात दो बजकर सात मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी।

आग पर काबू पाया गया

दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने बताया है कि द्वारका मोड़ इलाके में लगी आग में 30 झुग्गियां, दो अस्थायी आइसक्रीम फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं है। आग पर तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया।घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *