February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हिंदूवादी नेता फलाहरी ने किया बड़ा ऐलान,औरंगजेब की कब्र तोड़ेने वाले को दूंगा 21 लाख

1 min read
Spread the love

हिंदूवादी नेता फलाहरी दिनेश शर्मा ने किया बड़ा ऐलान,औरंगजेब की कब्र तोड़ेने वाले को दूंगा 21 लाख

मथुरा।

क्रूर औरंगजेब पर छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है।श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले के वादी हिंदूवादी नेता फलाहरी दिनेश शर्मा ने बड़ी ऐलान किया है। दिनेश शर्मा ने कहा है कि औरंगजेब की कब्र पर जो बुलडोजर चलाएगा उसे 21 लाख रुपये का इनाम दूंगा।औरंगजेब ने हमारे कई मंदिर तोड़े है, बहन-बेटियों पर खूब अत्याचार किए हैं।औरंगजेब एक देशद्रोही था,इस देश में उसकी कब्र क्या कर रही है।इसको यहां से हटा देना चाहिए, इस पर बुलडोजर चला देना चाहिए।

दिनेश शर्मा ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पाकिस्तान या मक्का मदीना में होनी चाहिए,भारत में इसका कोई काम नहीं है।उन्होंने कहा कि जल्द ही वह श्री कृष्ण जन्मभूमि की जगह पर बनी मस्जिद के खिलाफ चल रहे वाद में जीत हासिल करेंगे,यह जीत सभी सनातनी हिंदुओं की जीत होगी।

बता दें कि इससे पहले विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताते हुए कहा था कि औरंगजेब की कब्र का अंत होगा।वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा था कि औरंगजेब की कब्र और औरंगजेब मानसिकता का भारत से पूरी तरह नाश कर दिया जाएगा।इस शख्स ने संभाजी को बहुत यातनाएं दी थीं, उन्हें बेरहमी से मारा था,इसीलिए ऐसे व्यक्ति की कब्र हर हाल में यहां नहीं होनी चाहिए।

बताते चलें कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब का मकबरा है।इस मकबरे को लेकर समय-समय पर राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने आती रही हैं।फिल्म छावा को लेकर फिर से यह मकबरा चर्चा में है।औरंगजेब की मौत के बाद उसके शव को संभाजीनगर के खुल्ताबाद में दफनाया गया था। फिलहाल औरंगजेब का मकबरा एएसआई के संरक्षण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *