अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह – डा० इन्द्र वीर सिंह का समाज तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया नागरिक अभिनन्दन
1 min readअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह – डा० इन्द्र वीर सिंह का समाज तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया नागरिक अभिनन्दन
बाॅंदा, 16 मार्च 2025
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा द्वारा प्रतिवर्ष की भाॅंति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन होटल राम दा में किया गया।
इस अवसर पर रामलला तथा शक्ति की देवी माॅं दुर्गा एवं सम्राट विक्रमादित्य के चित्र पर डा० जगरुप सिंह परिहार, रामकिशोर सिंह पाटीदार (पूर्व प्रधान मवई) तथा ई० ओमप्रकाश मसुरहा ने पुष्पार्चन करके समारोह का शानदार शुभारंभ किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार ने महासभा के वार्षिक क्रियाकलापों की चर्चा करते हुये सभी को अवगत कराया कि आने वाली 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक राजस्थान के प्रशिक्षकों की देखरेख में चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली में आवासीय संस्कारशाला का आयोजन किया जाएगा । इस शिविर में 13 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक तथा नवयुवा प्रतिभाग कर सकते हैं।
इस अवसर पर शिवविजय सिंह, एडवोकेट ने फाग की शानदार प्रस्तुति दी। होली मिलन समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के मीडिया प्रभारी एस के सिंह ने मैरिज ब्यूरो के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की।
माॅं की गोद संस्कारशाला के संस्थापक एवं पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह ने जीवन में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इन्हें हमारी संस्कृति की आत्मा बताया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, ई० ओमप्रकाश मसुरहा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रामनरेश सिंह तथा देवेन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन करने वाले डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों तथा क्षत्रिय समाज ने डा० इन्द्र वीर सिंह द्वारा राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर बाॅंदा तथा बुंदेलखंड का संचालन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने के लिये विशेष रूप से नागरिक अभिनन्दन किया । समारोह के अंत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह गौर ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
