हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सकुशल संपन्न , जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी ने सभी का किया धन्यवाद
1 min readमाध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं सकुशल संपन्न , जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी ने सभी का किया धन्यवाद
अयोध्या।

बोर्ड परीक्षा सम्पन्न होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक कुमार तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा पवन कुमार तिवारी को रंग गुलाल लगाया तथा गुलाब का पुष्प देकर एक दूसरे को बधाई दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा पवन कुमार तिवारी ने परिषदीय हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 के सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक, सचल दल के सदस्य, मॉनिटरिंग रूम की टीम के सदस्य, कंट्रोल रूम के सदस्य, माध्यमिक शिक्षा के व बेसिक शिक्षा के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षिक व गैरशैक्षिक कर्मचारी को परीक्षा के सकुशल संपन्न होने पर शुभकामनाएं दी तथा परमात्मा से सभी के सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहने की कामना की। देखें कुछ विद्यालयों की तस्वीरें कैसे परीक्षा प्रश्नपत्रों को त्रिस्तरीय अभेद्य सुरक्षा कवच में रखकर परीक्षाओं का सुचिता पूर्ण ढंग से सकुशल संचालन किया गया। परीक्षा के पश्चात कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा शिक्षकों को रंग गुलाल लगाया गया, वहीं शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तथा होली की शुभकामनाएं दी गई।
