February 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

जिलाधिकारी महोदय श्री कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा त्योंहारों के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान, पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद को विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर सभी स्थानों पर पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की डियुटी लगायी गयी है, साथ ही पीएसी बल का भी आवंटन किया गया है । थाना क्षेत्रो में लगातार पैदल गश्त की जा रही है । जनपद के समस्त थानो द्वारा डीजे संचालको की गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ,अपर जिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी नगर आदि अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *