होली पर्व व ईद को लेकर लंभुआ में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
1 min readसुल्तानपुर।

होली पर्व के मद्देनज़र एसडीएम लंभुआ मंजुल मयंक के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को लंभुआ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान तहसीलदार गरिमा वर्मा,क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम,नायब तहसीलदार अभय राज पाल सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से होली को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
