पुलिस ने 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
1 min readसुलतानपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय जयसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना जयसिंहपुर पुलिस टीम द्वारा अभि0 भरतलाल उर्फ रामभरत पुत्र राममिलन निवासी ग्राम करौंदी थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर को एक अदद पालीथीन में 57 अदद अखबारी कागज में अवैध गांजा की पुडिया तथा 16 अदद पारदर्शी पन्नी में पैक अवैध गांजा की पुडिया कुल वजन पालीथीन सहित 375 ग्राम तथा एक अदद पालीथीन में 900 ग्राम अवैध गांजा व 1540/-रू0 व एक अदद की-पैड मोबाइल ITEL के साथ करौंदी शराब ठेका से 50 मी0 आगे बगिया चौराहा की तरफ से हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर पंजीकृत किया गया आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
भरतलाल उर्फ रामभरत पुत्र राममिलन निवासी ग्राम करौंदी थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण-
1.निरी0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा
2.हे0का0 राहुल शर्मा
3.का0 विपिन पाल
बरामदगी
एक अदद पालीथीन में 57 अदद अखबारी कागज में अवैध गांजा की पुडिया तथा 16 अदद पारदर्शी पन्नी में पैक अवैध गांजा की पुडिया कुल वजन 01.275 किलो ग्राम अवैध गांजा व 1540/-रू0 व एक अदद की-पैड मोबाइल ITEL
