114 वर्ष पुरानी संस्था अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न
1 min read114 वर्ष पुरानी संस्था अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न
कार्यक्रम में नमो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एड सहित सभी पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन
सुलतानपुर-भदोही

114 वर्ष पुरानी संस्था अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सेलिब्रेशन पैलेस औराई रोड भदोही में राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता अयोध्या की अध्यक्षता व राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान प्रसाद गुप्ता जबलपुर के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बिहार से पधारे प्रसिद्ध उद्योगपति श्रीनिवास गुप्ता का भव्य अभिनंदन किया गया।इस दौरान उद्योगपति बेचू लाल गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान संगठन का पुनर्गठन करते हुए उद्योगपति ओ पी गुप्ता भदोही को राष्ट्रीय अध्यक्ष व डॉक्टर प्यारेलाल गुप्ता मुंबई को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं डॉक्टर अनिल गुप्ता लखनऊ को राष्ट्रीय महामंत्री और दिलीप गुप्ता गोरखपुर को उ प्र अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के दौरान नमो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय मंत्री रमेश कुमार मोदनवाल, दोस्तपुर संरक्षक जीत बहादुर मोदनवाल, दोस्तपुर चेयरमैन सुभाष मोदनवाल, जबलपुर चेयरमैन अमित गुप्ता आदि सहित दर्जनों लोगों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पद्माकर गुप्ता, एस एन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, विष्णु प्रसाद गुप्ता, मार्कण्डेय मोदनवाल, रमाकांत गुप्ता आदि सहित राजस्थान, गुजरात, म प्र, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
