April 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधायक आपके द्वार के तहत गांव गांव पहुंचे, विधायक ग्रामीणों से मुलाकात कर लिया हालचाल, सुनी समस्या किया निस्तारण

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

विधायक आपके द्वार के तहत गांव गांव पहुंचे सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।

ग्रामीणों से मुलाकात कर लिया हालचाल, सुनी समस्या किया निस्तारण।

दूबेपुर ब्लाक पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी हुए शामिल।

सुल्तानपुर

विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्र में सक्रिय रहे। शुरुआत उन्होंने दूबेपुर ब्लाक से की, जहां ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक में शामिल हुए। इस दौरान विधायक आप के द्वार के तहत उन्होंने रामापुर , अकारीपुर, छरौली, सरैया सहित कई गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान विधायक विनोद सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की और पात्रों से उसका लाभ लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सभी के चेहरे पर मुस्कान आए। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उसके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए वे हमेशा तैयार है, सुख हो या दुःख जानकारी मिलते ही वे या उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचते भी हैं।उनका प्रयास है क्षेत्र के लोगों को परेशानी न हो। यदि कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत करवाएं ताकि समस्या का निराकरण करवाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *