न्यायालय में लंबित मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान ने करवा दिया आवास आवंटन, गांव के लोग ने लगाया आरोप
1 min readदीवानी न्यायालय में लंबित मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान ने करवा दिया आवास आवंटन, गांव के लोग ने लगाया आरोप
मिल्कीपुर अयोध्या
अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत धमथुआ में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा विवादित भूमि पर आवास आवंटन करने का मामला प्रकाश में आया हैं। धमथुआ गांव निवासी धर्मराज पुत्र हृदय राम ने गांव के ही ग्राम प्रधान राजेश यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी अर्जुन वर्मा पर विरोध जताते हुए बताया कि मालती पत्नी श्याम लाल उपरोक्त गांव के निवासी हैं और हमारे परिवार के ही हैं। और कहा कि जिस जमीन पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा आवास का आवंटन किया जा रहा है वह दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है जिसका वाद संख्या 328/24 सोमई आदि लोगों के नाम पेशी लगातार चल रही है। और ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को भी इसकी जानकारी दी गई है। उसके बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के बल पर न्यायालय में विचाराधीन मामले को ताक पर रखकर आवास आवंटन करवा कर जबरन जमीन पर कब्जा दिलाने का काम कर रहे हैं। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल तथा सीडीओ अयोध्या को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित धर्मराज पुत्र हृदय राम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि मालती देवी अगर पत्र है तो उन्हें आवास दिया जाए मैं उसका विरोध नहीं कर रहा हूं लेकिन जिस जमीन पर दिया जा रहा है वह जमीन इस समय दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है जिसका वाद संख्या सहित अन्य कागजात मेरे पास प्रस्तुत है वही जब इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी अर्जुन वर्मा और खंड विकास अधिकारी अमानीगंज से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो घंटी बजती रही लेकिन फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

