उपजिलाधिकारी सोहावल की बड़ी कार्यवाही, बालू खनन कर रही मशीनों को किया सीज
1 min readसोहावल अयोध्या

उपजिलाधिकारी सोहावल अभिषेक सिंह ने अवैध रूप से खनन कर रहे बालू माफियाओं के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की है। ज्ञातव्य को कि शनिवार को उपजिलाधिकारी को क्षेत्र के फतेहपुर सरैयाँ माँझा निवासी ग्रामवासियों द्वारा शिकायत मिली थी कि उक्त गांव में कुछ खनन माफिया अवैध रूप से बालू खनन कर रहे हैं। जिस पर उपजिलाधिकारी सोहावल व खनन अधिकारी की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारते हुये घटना स्थल का जायजा लिया। जिसमें मौक़े पर उन्हें तीन जेसीबी मशीन,तीन डंपर,और पोकलैंड मशीन प्राप्त हुई। एसडीएम ने विधिक कार्यवाही करते हुये तत्काल सभी मशीनों व वाहनों को सीज कर दिया। खनन अधिकारी चंद्रशेखर पाठक ने बताया कि संतोष जायसवाल के घाट पर अनाधिकृत रूप से उक्त गाड़ियां खनन कर रहीं थी।
