क्षयरोगियो को गोद लेकर दिया पौष्टिक आहार किट, देखभाल करने का दिया भरोसा
1 min readसमाजसेवियों ने क्षयरोगियों को गोद लेकर दिया पौष्टिक आहार किट, देखभाल करने का दिया भरोसा
सुल्तानपुर

देश से टीबी रोग का समूल नाश करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ग्राऊंड जीरो पर उतरकर काम कर रहा है,शायद यही कारण है कि क्षयरोग से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार रुकती हुई दिखाई दे रही है,इसकी वजह स्थानीय स्तर पर विभागीय कर्मचारियों की मेहनत से इंकार नही किया जा सकता है,एक आंकड़े के मुताबिक अबतक क्षयरोग विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के चलते सैकड़ो क्षयरोगियों को समाजसेवियों व समाजिक संस्थाओं ने गोद ले रखा है,बीते शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकाधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक विजय राय, मो.वसीम, बेलाल अहमद व बरनवाल सेवा समिति ने मिलकर 12 क्षयरोगियों को गोद लेकर सभी क्षयरोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित किया,साथ ही गोद लिए क्षयरोगियों की देखभाल उन्हें समय से दवा-ईलाज और उनके बेहतर खान-पान के लिए उनसे संपर्क बनाए रखने का भरोसा दिलाया,उक्त अवसर पर गोद लेने वाले समाजसेवियों में वरि.सहायक विजय राय, वाहन चालक संघ के वरि.पदाधिकारी मो.वसीम, बेलाल अहमद व बरनवाल सेवा समिति से देवेश बरनवाल, अभिषेक कुमार बरनवाल व गोद लिए गए क्षयरोगी मौजूद रहे,साथ ही जिला क्षयरोग अधिकारी डां.आरके कन्नौजिया,सुरेश कुमार, केके तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
